किसानों के समर्थन में उपवास पर बैठेंगे स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव

किसानों के समर्थन में 23 दिसम्बर को उपवास पर बैठेंगे स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव
रायपुर(खबर वारियर)- किसान आंदोलन के समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इस महीने की 23 तारीख को एक दिन के उपवास पर बैठेंगे। खुद टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि हमारे अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनके आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को मैं एक दिन के उपवास पर बैठ रहा हूं।
उन्होंने आगे कहा कि जो हाथ हमें अन्न देते हैं, उनको मोदी सरकार ने ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। हम सभी को किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
हमारे अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनके आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को मैं एक दिन के उपवास पर बैठ रहा हूँ।
जो हाथ हमें अन्न देते हैं उनको मोदी सरकार ने ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। हम सभी को किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) December 21, 2020
सिंहदेव उस वक्त उपवास पर बैठ रहे हैं, जब विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा और सिंहदेव मोदी सरकार के खिलाफ उपवास पर बैठ रहे हैं, हालाकि अभी उनके उपवास की जगह का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन उनके उपवास पर कई तरह के सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है, और यह भी उसी वक्त पता चलेगा कि उनके समर्थन में प्रदेश के कितने नेता सांथ आते हैं।



