पौधा लगाकर अपने प्रियजनों को स्मृति में जीवंत रखने का माध्यम है “हरितांजली”, पौधारोपण से बेहतर और कोई दूसरी श्रद्धाजंलि नहीं – विकास उपाध्याय

ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र. – 40 के डंगनिया शासकीय शाला परिसर में क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

रायपुर (खबर वारियर) रायपुर पश्चिम विधानसभा के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम “हरितांजली” का आयोजन किया गया। वार्ड के अंतर्गत आने वाले डंगनिया क्षेत्र के शासकीय स्कूल में पौधारोपण किया गया।
कोरोनाकाल में दिवंगत हुए दिव्य आत्माओं की स्मृति में चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम “हरितांजली” में परिजनों के द्वारा अपने प्रियजन की स्मृति में पौधा लगाकर श्रद्धान्जलि दी जा रही हैं। दिवगन्त सदस्यों के स्मृतियों में पौधा लगाने के लिए परिजनों के द्वारा बताए गए स्थान पर,उनके पसन्द का पौधा लगाकर उसे ट्री-गार्ड से सुरक्षित भी किया जा सकता हैं ताकि पौधें को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुँचे।


विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि “हरितांजली” के इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारी कोशिश हैं उन दिवंगतों को स्मरण करने की जिन्होनें बीते कोरोनाकाल में अपनी जान गंवाई हैं, हम उन दिवंगत आत्माओं को पौधें के रूप में जीवंत रखने का प्रयास कर रहे हैं। पौधा लगाने के बाद हमारी टीम के द्वारा पौधें के रख-रखाव की जिम्मेदारी दिवंगत परिवार के सदस्यों को ही दी जा रही हैं ताकि अपनत्व की भावना के साथ लगातार वे पौधें की रक्षा करते रहे।

आज के इस “हरितांजली” कार्यक्रम में स्व. सुभऊराम यादव,स्व. विट्ठल राव भोंसले,स्व. सोनी बाई यादव,स्व. चंद्रप्रकाश साहू ,स्व. कृष्णलाल कटारिया,स्व. विष्णु कटारिया,स्व. भोजराज बिसेन,स्व. दशरथ लाल वर्मा,स्व. गोरेलाल ठाकुर, स्व. प. छैल कुमार शास्त्री,स्व. सुशांत कुमार अवस्थी,स्व. डॉ. मनोहर दाते,स्व. विजय शर्मा,स्व. परसूति ठाकुर,स्व. गौरीशंकर दुबे,स्व. अशोक शर्मा, स्व. सीताराम चन्द्रवंशी,स्व. रामनारायण चंद्रवंशी, स्व. अश्विनी शुक्ला,स्व. ओमप्रकाश शर्मा,स्व. शकुंतला दीवान,स्व. सनत वर्मा,स्व. संध्या शर्मा,स्व. रेणुका नायक की स्मृति में पौधा लगाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।



