छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर की ये मांगें

रायपुर(khabarwarrior) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में प्रदेश भर में धान खरीदी को लेकर किसानों के सामने उत्पन्न  समस्याओँ पर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। प्रदेश में कई जगहों पर  किसानों पर हुए लाठीचार्ज की जांच तथा दोषियों पर कार्यवाई की मांग भी की है।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन माध्यम के माध्यम से निम्न मांगे रखीं हैं।

*धान खरीदी के संबंध में राज्य सरकार श्वेत पत्र जारी करे।
*किसानों से किए गए वादे के अनुसार सरकार द्वारा दाना-दान धान खरीदी जाए।
*कम से कम 16 दिन खरीदी की अवधि को बढ़ाया जाए।
*सभी किसानों को टोकन उपलब्ध कराया जाए,जिन किसानों को टोकन नहीं मिला है,उन्हें टोकन जारी कर धान खरीदी की जाए।
*कांग्रेस द्वारा किए गए वादे के अनुरूप न्यूनतम 2500 रुपये प्रति क्विंटल कीमत तुरंत दी जाए।
*पुलिसिया लाठीचार्ज में घायल हुए किसानों की मुफ्त चिकित्सा समेत उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
*एक जांच कमिटी गठित कर लाठीचार्ज के दोषियों की पहचान कर उन्हें दंडित किया जाए।
*किसानों के खिलाफ प्रदेश भर में दौर मुकदमों को तत्काल प्रभाव से बापा लिए जाए।
*किसानों का दो साल का बकाया बोनस शीघ्र डिगा जाए,सांथ ही उन्हें नो ड्यूज जल्द से जल्द जारी किए जाएं ,ताकि वे अगली फसल के लीड ऋण आफ़िनप्राप्त कर सकें।
*धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर एक करोड़ मीट्रिक टन किया जाय।जबरन काटे गए रकबे को फिर से जोड़ा जाए।

प्रतिनिधि मंडल में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, लता उसेंडी, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button