
दुर्ग(खबर वारियर)प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी (कोको) के आह्वान पर, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव जयंत देशमुख ( पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग) के निर्देशन में केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस दुर्ग के जिला सचिव धर्मेश देशमुख व दुर्ग ग्रामीण सचिव आकाश सेन के सामूहिक नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन नगपुरा चौक में किया गया।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में केंद्र की भाजपा सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कोरोना संकटकाल में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से आवश्यक वस्तु सेवा के परिवहन पर असर पड़ने लगा है। गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक भार भी पड़ेगा।
प्रदर्शन में गोस्वामी, राजु गोस्वामी, आलोक गोस्वामी, नवीन साहु, कमल देशमुख, राजेन्द्र देवांगन, उमेश साहु, संदिप जैन, दुर्गेश यादव, दीप सारस्वत (मीडिया प्रभारी, दुर्ग युवा कांग्रेस), गजेन्द्र साहु, हेमन्त साहु (संयोजक, आई.टी,सेल, दुर्ग युवा कांग्रेस), अखिलेश जोशी ( महासचिव, भिलाईनगर विधानसभा), विक्रांत ताम्रकार, अनिल देशमुख, लोकेश चंद्राकर सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता अनेकों की संख्या में मौजूद थे।