छत्तीसगढ़
गृह मंत्री के सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक हुए कोरोना पॉजिटिव, मंत्री ताम्रध्वज साहू 7 दिन रहेंगे आइसोलेशन में

रायपुर(खबर वारियर)गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर मंत्री ताम्रध्वज साहू अगले 7 दिनों के लिए आइसोलेशन में चले गए हैं।
उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि इस वैश्विक महामारी के संकट के समय में सभी सावधानी बरतें और स्वयं तथा अपने परिजनों का ख्याल रखें।
मेरे कार्यालय के कुछ सुरक्षाकर्मी व वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
एहतियात के तौर पे अगले 7 दिनों के लिए मैं आइसोलेशन में रहूंगा ।
आप सभी से आग्रह है कि इस वैश्विक महामारी के संकट के समय सावधानी बरतें, अपना और अपनों का ख्याल रखें।— Tamradhwaj Sahu (@tamradhwajsahu0) August 31, 2020



