कॅरिअर

कोविड-19 गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए अपने ही स्कूल में देंगे छात्र पूरक परीक्षा

कैरियर (ख़बर वारियर)- कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा 28 नवंबर से होगी। इस बार विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए दूसरे स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा। यानी छात्र जिस स्कूल में पढ़ाई करते हैं, वहीं परीक्षा होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए माशिमं ने उसी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया है। रायपुर माशिमं के सचिव वीके गोयल ने कहा कि परीक्षा को लेकर बोर्ड तैयारी में जुटा हुआ है। इस बार पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने ही स्कूल में परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान छात्रों को कोविड-19 गाइड लाइन का भी पालन करना होगा।

जिले में इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा में पूरक आए हैं। इधर, परीक्षा की समय सारिणी जारी होते ही विद्यार्थियों ने पढ़ाई शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए आनलाइन फार्म भरने की अंतिम दिन रविवार थी। इंटरनेट कैफों और च्वाइस सेंटरों में सुबह से फार्म भरने के लिए छात्रों की भीड़ लगी रही।

परीक्षा के लिए पालकों की सहमति जरुरी

कोरोना संक्रमण को लेकर माशिमं किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता है। पूरक आए विद्यार्थियों के पालकों को इस बात की सहमति भी देनी होगी कि वे परीक्षा में अपने बच्चों को बैठाना चाहते हैं। सहमित मिलने के बाद ही संबंधित छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

बता दें कि बोर्ड की पूरक परीक्षा और डीएलएड की परीक्षा साथ-साथ होगी। परीक्षा के लिए माशिमं ने सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक का समय निर्धारित किया है। डीएलएड, व्यावसायिक परीक्षाओं की समय-सारिणी मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देखी जा सकती है।

10वीं का टाइम टेबल

10वीं का पहला पर्चा 28 नवंबर को प्रथम भाषा हिंदी विशिष्ट, अंग्रेजी, मराठी और उर्दू। एक दिसंबर को गणित, दो दिसंबर को विज्ञान, तीन दिसंबर को सामाजिक विज्ञान, चार दिसंबर को द्वितीय भाषा व तृतीय भाषा अंग्रेजी, पांच दिसंबर को तृतीय भाषा में संस्कृत, मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, पंजाबी, उर्दू, सिंधी, मलयालम, कन्न्ड़, उड़िया की परीक्षा होगी।

सात दिसंबर को द्वितीय भाषा और तृतीय भाषा सामान्य हिंदी की परीक्षा, आठ दिसंबर को व्यावसायिक पाठ्यक्रम में आर्गेनाइज्ड रिटेलिंग, इंफार्मेशन टेक्नोलाजी, आटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेली कम्युनिकेशन, बैंकिग फाइनेंसियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस और इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर की परीक्षा होगी। नौ दिसंबर को केवल दिव्यांगों के लिए संगीत, ड्राइंग व पेंटिंग की परीक्षा होगी।

12वीं का टाइम टेबल

12वीं की परीक्षा भी 28 नवंबर से शुरू हो रही है। पहले दिन प्रथम भाषा विशिष्ट के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू, नवीन पाठ्यक्रम में हिंदी की परीक्षा होगी। एक दिसंबर को इतिहास, भौतिकी शास्त्र, एलीमेंट्स आफ कामर्स एंड मैनेजमेंट ,एलीमेंट्स आफ साइंस एंड मैथ्स फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, फुड एंड न्यूट्रिशन(आहार एवं पोषण),नवीन पाठ्यक्रम में इतिहास, भौतिकी शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन।

दो दिसंबर को अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, एप्लाइड इकोनामिक्स एंड कामार्शियल ज्योग्राफी, इंडस्ट्रियल आर्गनाइजेशन, एलीमेंट्स आफ एनीमल हस्बेंड्री एंड पोल्टी फार्मिंग, हिस्ट्री आफ इंडियन आर्ट, एलीमेंट्स आफ साइंस, नवीन पाठ्यक्रम जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र।

तीन दिसंबर को गणित, नवीन पाठ्यक्रम गणित। चार दिसंबर को राजनीति विज्ञान, रसायनशास्त्र, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी, क्राप प्रोडक्शन एंड हार्टीकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइनिंग, फिजियोलाजी एंड फर्स्ट एड, नवीन पाठ्यक्रम में राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र लेखाशास्त्र।

पांच दिसंबर को द्वितीय भाषा में हिंदी, अंग्रजी, संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्न्ड़, उड़िया। नवीन पाठ्यक्रम में अंग्रेजी शामिल है। सात दिसंबर को भूगोल, भूगोल नवीन पाठ्यक्रम।

आठ दिसंबर को वाणिज्यक गणित, नौ दिसंबर को रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इंफार्मेंशन टेक्नोलाजी, आटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेसियल एंड इंश्यूरेंस।

11 दिसंबर भारतीय संगीत, ड्राइंग एंड डिजाइनिंग, नृत्य कला, स्टेनो टायपिंग, कृषि, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, होम साइंस आर्ट्स, नवीन पाठ्यक्रम समाजशास्त्र, मनोविज्ञान। 14 दिसंबर को संस्कृत, संस्कृत विशिष्ट, नवीन पाठ्यक्रम संस्कृत। 15 दिसंबर को कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा होगी।

कल है पूरक परीक्षा का फॉर्म विलम्ब शुल्क सहित भरने की आखरी तारीख, जल्द ही करे आवेदन

Related Articles

Back to top button