स्पोर्ट्स

टीम इंडिया की नयी जर्सी, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1992 वर्ल्ड कप की याद दिलाएगा ये जर्सी

खेल जगत (ख़बर वारियर)- भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. टीम इंडिया 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी. वनडे और टी-20 सीरीज 27 नवंबर से आठ दिसंबर के बीच सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी. वहीं, टेस्ट सीरीज की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से डे नाइट टेस्ट मैच से होगी. क्रिकेट फैन्स सीरीज के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस वक्त खिलाड़ी नैट्स और जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं, जिसकी कई तस्वीरें बीसीसीआई और प्लेयर्स द्वारा ट्विटर हैंडल पर शेयर की गईं हैं. कप्तान विराट कोहली को पहले टेस्ट मैच के बाद पितृत्व अवकाश की अनुमति दे दी गयी है. इस भारतीय क्रिकेट फैन्स को टीम इंडिया नई जर्सी में नजर आएगी. टीम इंडिया की नई जर्सी की तस्वीर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. धवन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”नई जर्सी, नए सिरे से प्रेरणा. जाने के लिए तैयार.”

भारतीय टीम की जर्सी का रंग नेवी ब्लू है और उसका लोअर भी इसी रंग का होगा. भारतीय टीम इसी रंग की जर्सी 70 के दशक में पहनती थी.
टीम इंडिया को नया किट स्पॉन्सर हाल ही में मिला है. टीम इंडिया की किट स्पॉन्सर अब ऑनलाइन गेम कंपनी एमपीएल है, जिसका जर्सी पर लोगो भी है. एमपीएल का बीसीसीआई के साथ तीन साल करार किया है. बता दें कि आईपीएल 2020 में शिखर धवन ने शानदार प्रदर्शन किया. ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद भारतीय टीम को उनसे एक बार फिर होगी.

 इस जर्सी का रंग नेवी ब्‍लू है. भारतीय क्रिकेट टीम 80 के दशक में इसी तरह की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरती थी. 1992 वर्ल्‍ड कप में भी टीम इसी तरह की जर्सी में नजर आई थी.

India vs Australia 2020-21 पूरा शेड्यूल इस प्रकार है

 

वनडे सीरीज
पहला वनडे- 27 नवंबर, सिडनी
दूसरा वनडे- 29 नवंबर, सिडनी
तीसरा वनडे- 1 दिसंबर, मानुका ओवल

 

टी-20 सीरीज
पहला मैच- 4 दिसंबर, मानुका ओवल
दूसरा मैच- 6 दिसंबर, सिडनी
तीसरा मैच- 8 दिसंबर, सिडनी

 

टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट- 17-21 दिसंबर, एडिलेड
दूसरा टेस्ट- 26-31 दिसंबर, मेलबर्न
तीसरा टेस्ट- 7-11 जनवरी, सिडनी
चौथा टेस्ट- 15-19 जनवरी, ब्रिसबेन

 

Related Articles

Back to top button