किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान के समर्थन में राजनीतिक दलों ने निकाली संयुक्त रैली

दुर्ग(खबर वारियर)- केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने और कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर किसान संगठनों के आह्वान पर आज भारत बंद के समर्थन में 9 राजनीतिक दलों द्वारा लिये गये पूर्व निर्णय के अनुसार राजेंद्र पार्क चौक से रैली निकाली गई कांग्रेस और अनेक ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ता भी रैली में शामिल हो गये, रैली शहीद चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा, चंडी मंदिर, गांधी चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड में समाप्त हुआ.
रैली में तीन कानूनों को वापस लेने, किसानों के समर्थन और मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाये जा रहे थे, रैली में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच,सीपीआई,सीपीएम,सीपीआई (एमएल), छमुमो मजदूर कार्यकर्ता समिति, एसयूसीआई, पिछड़ा समाज पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे, रैली का संयुक्त नेतृत्व एड. राजकुमार गुप्त, पूरनलाल साहू, रऊफ खान,वकील भारती, शांत कुमार, विनोद सोनी, वसंत उईके,बृजेंद्र तिवारी, श्यामलाल साहू, कलादास डहरिया, आई के वर्मा और गिरधर मढ़रिया ने किया, स्वाभिमान पार्टी और आप पार्टी के कार्यकर्ता रैली में शामिल नहीं हुए ।



