छत्तीसगढ़

कदम मॉड्यूल से शिक्षित होंगे शाला त्यागी बच्चे

दुर्ग(khabar warrior)- समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ एवं हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के संयुक्त प्रयास से अप्रवेशी एवं शाला-त्यागी बच्चों को गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्रो (NRSTC) का संचालन करके स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जो की चिन्हित बच्चों को “कदम” नामक मॉड्यूल द्वारा ब्रिज कोर्स के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करके मुख्यधारा से जोड़े रखने का प्रयास है! “कदम” मॉड्यूल राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा अनुमोदित है।

दुर्ग जिले के समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक सुरेन्द्र पांडे ने बच्चों को कदम पुस्तकों का वितरण कर बच्चों को लगातार विशेष प्रशिक्षण केन्द्रो में आकार शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया! हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया से कदम कार्यक्रम के राज्य परियोजना समन्वयक लोकेश कुमार सैनी एवं जिला प्रभारी सतीश कुमार ने बच्चों को बेसलाइन मूल्यांकन के आधार पर कदम पुस्तकों का वितरण किया। इस मौके पर शासकीय प्राथमिक शाला की प्रभारी श्वेता ठाकुर एवं सहायक शिक्षिका नंदा देशमुख मौजूद थे।

इन केन्द्रों के सुचारू रूप से संचालन में सहयोग के लिए समग्र शिक्षा से जिला मिशन समन्वयक, सहायक परियोजना समन्वयक, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक, संकुल समन्वयक, शासकीय प्राथमिक शाला की प्रभारी एवं शिक्षको द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करके आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button