देश

‘किसान मजदूर संघ ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, दबाव में न आए सरकार’, कृषि मंत्री का दावा

दिल्ली(खबर वारियर)- कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन का आज यानी गुरुवार को 29वां दिन है. बुधवार को किसान संघ ने केंद्र की तरफ से भेजे गए बातचीत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. अब यह खींचतान कितनी लंबी चलेगी यह किसी को समझ नहीं आ रहा है

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री तोमर का पलटवार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर वह इतने चिंतित होते, तो किसानों के लिए कुछ कर सकते थे, जब उनकी सरकार सत्ता में थी. कांग्रेस का चरित्र हमेशा किसान विरोधी रहा है

किसान मजदूर संघ ने किया कृषि कानूनों का समर्थन

बागपत क्षेत्र से किसान मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बागपत के किसानों ने मुझे केंद्र के कृषि कानूनों के समर्थन में एक पत्र दिया है. उन्होंने मुझे बताया है कि फार्म के बिलों में संशोधन करने के लिए सरकार को किसी दबाव में नहीं नहीं आना चाहिए

किसान मजदूर संघ के 60 किसानों ने की कृषि मंत्री से मुलाकात

किसान मजदूर संघ, बागपत से जुड़े 60 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की

Related Articles

Back to top button