विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के सांथ जरूरतमंदों का होगा मुफ्त इलाज

छ.ग. प्रदेश मुस्लिम फोरम की पॉलीक्लिनिक का मेयर ने किया शुभारंभ
रायपुर(खबर वारियर)- राजधानी रायपुर के हज़रत फातेशाह मार्केट में जुमे की नमाज़ के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम फोरम की ओर से शुरू किए गए पॉली क्लीनिक का शुभारंभ नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अब्दुल सलाम रिज़वी ने किया। इस पॉलीक्लिनिक में सभी वर्ग के जरूरतमंद लोगों के इलाज के अलावा पैथोलॉजी लैब की सुविधा भी उपलब्ध होगी ।
पुलिस लाईन रायपुर के पास ही हजरत फातेशह शाह की दरगाह है। इसके परिसर में स्थित मार्केट के प्रथम तल पर छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम फोरम द्वारा पॉली क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब की शुरुआत की गई है। महापौर इस मौके पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर और छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अब्दुल सलाम रिज़वी बतौर अतिथि उपस्थित थे, जिन्होंने फीता काटकर पॉली क्लीनिक का शुभारंभ किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम फोरम के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अनवर रिज़वी ने बताया कि इस पॉलीक्लिनिक में सभी वर्ग जरूरतमंद लोगों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। वहीं यहां संचालित पैथोलॉजी लैब में रियायती दर पर मरीजों की जांच भी की जाएगी। इस पॉलीक्लिनिक में सामान्य रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, नेत्र, चर्म एवं हिजामा , हड्डी से संबंधित रोगियों का ईलाज किया जाएगा। साथ ही यहां पर लोगों का लैब में परीक्षण भी कराया जा सकेगा। यहां डॉक्टर अनीश खान, डॉक्टर फैजान खान, डॉक्टर सिराज खान नियमित रूप से अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा शहर के अनेक विशेषज्ञ चिकित्सक सप्ताह में एक बार यहां मरीजों के ईलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस मौके पर एजाज ढेबर और अब्दुल सलाम रिजवी ने समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू किए गए इस पॉलीक्लिनिक के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम फोरम की सराहना की और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यहां एक बड़े अस्पताल का संचालन होगा और सोनोग्राफी जैसी सुविधाएं भी शुरू होंगी। इन्होंने फोरम के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अनवर रिजवी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर हज़रत फ़ातेह शाह मस्जिद रायपुर के मुतवल्ली अब्दुल रशीद मेमन, हाजी रफीक खान, जावेद नाना, वसीम मम्मा, नियाज़ कुरेशी, नदीम भाई , सय्यद अशरफ मियां , हाजी शेख नईमुद्दीन, रजा खान, वाजिद अली , हाजी राजा संजरी हजरत फतेशह मस्जिद के जमाती सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य समाज के लोग काफी तादात में उपस्थित रहे, साथ ही मंच संचालन नाज़ रिज़वी ने किया।
दरगाह इंतेजमिया कमेटी को दिए 5 लाख रुपए हजरत फातेशाह की दरगाह का संचालन करने वाली कमेटी के पदाधिकारियों के साथ महापौर एजाज ढेबर ने मार्केट का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने मार्केट के अधूरे हिस्से के निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने पॉलीक्लिनिक ,के विस्तार के लिए भी सहयोग का आश्वासन दिया।




