छत्तीसगढ़

UPSC की सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 8 जनवरी से

रायपुर(खबर वारियर)- संघ लोक सेवा आयोग ,नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 2020 दिनांक 8 जनवरी से 10 जनवरी तक तथा 16 से 17 जनवरी तक होगी। परीक्षा सवेरे 9:00 से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक दो पालियों में संचालित की जाएगी।

कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पूनम शर्मा डिप्टी कलेक्टर को सहायक कोऑर्डिनेटर सुपरवाइजर तथा के एस पटले डीपीसी राजीव गांधी शिक्षा मिशन को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया है। परीक्षा केंद्र शासकीय जे योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय बैरन बाजार रायपुर मे बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button