छत्तीसगढ़

गार्बेज कलेक्शन करने वाले सफाई कर्मियो का आमरण अनशन कल से

भिलाई (खबर वारियर)- हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के बैनर तले  डोर 2 डोर गार्बेज कलेक्शन करने वाले सफाई कर्मियों द्वारा सेक्टर 9 चौक में क्रमिक भूख हड़ताल का 7 वा दिन गुजर जाने के बावजूद कोई ठोस निराकरण नही होने पर कल 5 जनवरी से सुबह से सफाई कर्मी  आमरण अनशन में बैठेंगे आज क्रमिक भूख हड़ताल के अंतिम दिन  5 सफाई  कर्मी भूख हड़ताल में बैठे है  जिसमे  सुषमा निहाल, शुभद्रा तांडी, नेफुरो नायक ,चेनको नायक,प्रीतम बंजारे शामिल है यह तमाम 26 श्रमिक जो ठेकेदार द्वारा वेतन से आधा पैसा वापस मांगने का विरोध करने पर रोजी रोटी छीन लिए जाने के खिलाफ व  पुनः बहाली  के लिए विगत 29 दिसम्बर से क्रमिक भूख हड़ताल में बैठे थे जो अब निराकरण नही होने की दशा में आमरण अनशन में बैठने जा रहे है।

कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे जी के निर्देश में श्रमायुक्त संग हुई बैठक :-

आज श्रमायुक्त आर के प्रधान ने ठेकेदार , बी एस पी प्रबंधन व यूनियन प्रतिनधि तीनों पक्षों संग बैठक कर तीनो पक्षो  से चर्चा के पस्चात
कलेक्टर महोदय का निर्देश पर ठेकेदार को तीन दिन का समय दिया ओर कहा कि  तीन दिनों के अंदर इनकी बहाली की दिशा में ठोस पहल की जाए अन्यथा आगे कार्यवाही के लिए तैयार रहे श्रामयुक्त कार्यालय में हुई बैठक में  बी एस पी आई आर से शर्मा… व ठेकेदार के प्रतिनधि के रूप में ताराचंद व यूनियन से योगेश सोनी वरिष्ठ लीडर पी के मुखर्जी,महिला नेत्री वाय वेंकट सुबलु, प्रशांत विश्वकर्मा, व  सफाई कर्मी दीपो चौहान , सीता लांबा ,सुखीराम  शामिल थे।

मजदूरो ने बताई श्रमायुक्त को ठेकेदार द्वारा  वेतन में से आधे पैसे की दबाव पूर्वक वापस मांगने की  पूरी बात दिया सबूत:- मजदूरो के आधा पैसा वापस मांगने की बात श्रमिको ने श्रमायुक्त के समक्ष खुल कर बताई  व सबूत भी पेश किया जिस पर ठेकेदार के प्रतिनधि को  श्रामयुक्त द्वारा  स्पस्ट चेतावनी देते हुए इस पर रोक लगाते हुए तमाम मजदूरो को काम पर लेने तीन दिन का समय दिया गया।

निराकरण होने तक जारी रहेगा आंदोलन –

आमरण अनशन 5 जनवरी से शुरू किया जाना तय :- जमील अहमद यूनियन के अध्यक्ष  जमील अहमद ने बताया कि 21महिला व पुरुष सफाई कर्मियों संग हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के महासचिव योगेश सोनी भी आमरण अनशन में बैठेंगे।

जिनके नाम :-  जिसमे योगेश सोनी49 वर्ष ,सुखीराम44 वर्ष, पंकज कहर52 वर्ष, भुवन तांडी 40 वर्ष, प्रीतम बंजारे23 वर्ष, मोहन बंजारे 33 वर्ष शंकर बांधे 23 वर्ष,
महिला:- सेवती बेहरा 47 वर्ष, सुनीता कहर 42 वर्ष, चंपा बेहरा 43, दीपो चौहान36, सुषमा निहाल 33, हेमलता बाघ 35, मीणा बाघ47, पद्मा दुर्गा42, जयंती बाघ46,सुभद्रा तांडी41, नेपुरो नायक 48, सीता लामा 31, चेनेको महानन्द 50 वर्ष, सुशीला क्षत्रिय 40, सावित्री चंदन50 वर्ष इस तरह 15 महिला व 7 पुरुष कल से  अन्न जल त्याग कर आमरण अनशन में बैठेंगे।

समर्थन व गार्बेज कलेक्शन करने वाले श्रमिको की पुनः बहाली की मांग पर  में संयुक्त रूप से कल धरना स्थल पर सभा :- पी के मुखर्जी
वरिष्ठ लीडर पी के मुखर्जी ने बताया कि  कल शाम को संयुक्त यूनियन द्वारा आमरण अनशन पर बैठे श्रमिको के समर्थन व काम पर पुनः बहाली की मांग पर धरना स्थल पर एकत्रित होकर आम सभा की जाएगी उसके बाद चरणबद्ध तरीक़े से जायज मांग व नयाय अधिकार की लड़ाई में  एकता प्रदर्शित कर आंदोलन  कर अपनी एकता प्रदर्शित की जायेगीं।

Related Articles

Back to top button