छत्तीसगढ़ सब याद रखेगा @bhupeshbaghel जी – डॉ.रमन सिंह

रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री आमने सामने हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रहा है। इस बीच डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में हुए बड़े आयोजन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनावी दौरे पर कटाक्ष किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कोरोना के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर तंज कसते हुए ट्वीट में लिखा है –
छत्तीसगढ़ सब याद रखेगा @bhupeshbaghel जी
देश जब कोरोना से लड़ने तैयारी कर रहा था, आप रोड सेफ्टी क्रिकेट मैच कराकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे।
पूरे देश में वैक्सीनेशन हो रहा था आप राजनीति कर रहे थे।लोग अस्पतालों में बेड और दवाई के लिए रो रहे हैं, आप असम में नाच रहे हैं।
इस ट्वीट के साथ उन्होंने दो वीडियो भी साझा किया है ,जिसमें एक में दुर्ग में हुई कोरोना से मौतों की श्मशान में जलती चिता का और दूसरा वीडियो वो है जिसमें असम में प्रचार के दौरान सीएम बघेल एक गाने में थिरक रहें हैं।
छत्तीसगढ़ सब याद रखेगा @bhupeshbaghel जी
देश जब कोरोना से लड़ने तैयारी कर रहा था, आप रोड सेफ्टी क्रिकेट मैच कराकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे।
पूरे देश में वैक्सीनेशन हो रहा था आप राजनीति कर रहे थे।
लोग अस्पतालों में बेड और दवाई के लिए रो रहे हैं,आप असम में नाच रहे हैं। pic.twitter.com/ZEoIZANAtF
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 2, 2021


