इंद्रावती भवन के राजपत्रित अधिकारियों ने मांगी मंत्रालय में प्रवेश की अनुमति

नवा रायपुर (खबर वारियर) इंद्रावती भवन में पदस्थ राजपत्रित अधिकारियों ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मंत्रालय महानदी भवन में प्रवेश के लिए अनुमति मांगी है।
छग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि इंद्रावती भवन में पदस्थ राजपत्रित अधिकारियों को मंत्रालय से संबंधित कार्यों के संपादन हेतु महानदी मे प्रवेश के लिए पास जारी किया गया है, किंतु वर्तमान में इन अधिकारियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है ,जिसके कारण शासकीय कार्यों के संपादन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
आगामी माह से बजट सत्र प्रारम्भ होने वाला है ऐसे में बजट संबंधी विभागीय कार्यों के लिए बार-बार मंत्रालय महानदी भवन जाना पड़ रहा है।और प्रवेश नहीं मिलने पर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व में कोरोना के चलते मंत्रालय में बाहर से आने वालों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था।मंत्रालयीन कर्मचारियों की ड्यूटी भी रोस्टर पद्धति से लगाई जा रही थी। लेकिन अब कोरोना संक्रमण की स्थिति लगभग सामान्य होने के बाद रोस्टर सहित अन्य बंदिश वाली पुराने आदेश निष्क्रिय कर दिए गए हैं।उसके बाद भी समस्या बनी हुई है।




