राजनीति

किसानों के नाम पर आई सरकार किसानों के कारण ही जाएगी : कौशिक

रायपुर (खबर वारियर) विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने किसान मोर्चा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  श्याम बिहारी  जायसवाल को बधाई दी। कौशिक ने कहा कि प्रदेश में किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है जिसके चलते किसानों को आत्महत्या तक करने को विवश होना पड़ रहा है।

नकली खाद और अमानक बीज की वजह से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के नाम पर सत्ता में आई यह सरकार किसानों के कारण ही जाएगी। किसान मोर्चा किसानों की आवाज बनकर काम करें।

इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष जायसवाल ने पदभार संभाला। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पूनम चन्द्राकर सहित, गौरीशंकर श्रीवास, द्वारकेष पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, युधिष्ठिर चन्द्राकर, अजय साहू, के.के. अवधिया, प्रदीप शर्मा और रजत खंडेलवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button