छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य सयोंजक कर्मचारी संघ छ.ग. इन मांगों को लेकर करेगा एक दिवसीय सांकेतिक धरना

रायपुर (खबर वारियर)- 23 जनवरी को राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में मैं स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी छग. संघ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया जाएगा इस रैली में स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी संघ के सदस्य 18000 कर्मचारी सम्मिलित होंगे, अपनी दो प्रमुख मांगे ग्रामीण स्वास्थ्य सयोजक के 2800 ग्रेड पे एवं सेकंड anm की नियमितीकरण के साथ-साथ अन्य प्रमुख मांगों के साथ सम्मिलित होंगे ।

संघ के संरक्षक विजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने बताया की यह वह स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी हैं जो प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने जा रहे हैं और प्रदेश की पूरी जनता का टीकाकरण इन्हीं कर्मचारियों के द्वारा किया जाएगा साशन-प्रशासन का ध्यान आकर्षण हेतु एक दिवसीय सांकेतिक धरना की जा रही है। सरकार मांगों पर विचार नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य रहेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

यह वह स्वास्थ्य कर्मचारी है जिन्होंने बिना अवकाश के 10 माह तक कार्य किए हैं और प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने में कोरोना योद्धा के तौर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं विदित हो की कांग्रेस सरकार की घोषणा पत्र में भी स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी संघ की मांगों को सम्मिलित किया गया है परंतु सरकार की ओर से सकारात्मक पहल ना होते देख स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारियों में भारी आक्रोश है जिसके कारण मांगों की पूर्ति हेतु स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी आंदोलन की राह अपना रहे हैं जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता को कोरोना वैक्सीन की टीकाकरण में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है इस आंदोलन में प्रदेशभर के 5200 उप स्वाथ्य केंद्र में कार्य करने वाले ग्रामीण स्वास्थ्य सयोजक एवं 600 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 150 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के कर्मचारी सम्मिलित हो रहे हैं।

इस आंदोलन पर ग्रामीण स्वास्थ्य सयोजक, सुपरवाइजर ,खंड विस्तार में प्रशिक्षण अधिकारी तथा एनएचएम के तहत कार्यरत सेकंड anm भी स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी संघ के बैनर तले आंदोलन में सम्मिलित हो रहे हैं। मांगों पर विचार नहीं होने पर स्वास्थ्य सयोजक कभी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

संघ के संरक्षक विजय झा एवम प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता ने बताया कि सरकार चर्चा कर मांगो पर तत्काल पहल करे ताकि कर्मचारी प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने में पूर्व की भांति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।।

Related Articles

Back to top button