छत्तीसगढ़

किसान आंदोलन में हिंसा को लेकर कृषि मंत्री चौबे का बड़ा बयान

रायपुर(खबर वारियर)- 26 जनवरी को दिल्ली में किसान आंदोलन में हिंसा और लाल किले झंडा फहराने के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दिल्ली में हुई हिंसा को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्रायोजित तरीके से किसान आंदोलन को हिंसा का रूप देने का कार्य बताया।

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि जिस लाल किले में प्रवेश करना आम इंसानों के लिए दुर्लभ होता है। उस लाल किले में इतनी भारी तादाद में आंदोलनकारियों का पहुंचना कोई आम बात नहीं है।

साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद के करीबी के द्वारा लाल किले में झंडा लगाने और दंगे भड़काने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि यह किसान आंदोलन की आवाज को बंद करने की भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र सरकार की सोची समझी साजिश है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button