देवांगन समाज का युवक-युवती परिचय एवं निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न

रायपुर(खबर वारियर)- देवांगन युवा शक्ति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में एक दिवशीय छत्तीसगढ़ स्तरीय माँ परमेश्वरी मनोकामना महायज्ञ, विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन और निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह का भव्य आयोजन 16 फरवरी 2021 को दुधाधारी सत्संग भवन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम मे सर्व प्रथम कार्यक्रम के मुख्यातिथि माननीय महंत रामशुन्दर दास के कर कमलों से दीप प्रज्वलित करके माँ परमेश्वरी की पूजा अर्चना के पश्चात माता परमेश्वरी की सेवा गीत उसके बाद महापंडितों के द्वारा एक ओर सुबह से शाम तक मनोकामना महायज्ञ उसी स्थान पर विवाह भी सम्पन्न कराया गया दूसरी ओर अतिथियों का स्वागत सत्कार का कार्यक्रम एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन शाम तक चलता रहा।

युवक युवती दोनों परिवारों को चर्चा करने के लिए 15 अतिरिक्त कमरो की व्यवस्था भी की गई थी , जिसमे 12 जोड़ो का रिश्ता तय हुआ है।
दोपहर में महाप्रशादी भंडारा का आयोजन एवं अंत मे रात्रि में माता की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
पूरे छत्तीसगढ़ से देवांगन जन महायज्ञ में मनोकामना आहुति समर्पित करने, छत्तीसगढ़ महतारी स्वरूप माँ परमेश्वरी के भव्य मूर्ति का दर्शन करने, और माँ परमेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त करने पधारे हुए थे ।बाहर से आने वाले स्वजातीय बंधुओ के लिए रुकने की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराया गया था। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ देवांगन समाज के संरक्षक रामावतार देवांगन, गणेशराम देवांगन , मदन देवांगन सहित समस्त पदाधिकारी एवं स्वजातीय जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



