अंडा स्कूल में हर्षोल्लास से मना बसंत पंचमी

दुर्ग(खबर वारियर)- अंचल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंडा में छात्रों व शिक्षकों ने बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास मनाया, पूरे विधि-विधान से मां सरस्वती की वंदना शाला प्रांगण में की गई। मां सरस्वती से सबकी समृद्धि और विकास का आशीर्वाद मांगा गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल की प्राचार्य सीमा जाम्बुलकर ने बच्चो को आशीर्वचन देते हुए कहा कि मां सरस्वती की कृपा जिन पर होती है,उनका जीवन सार्थक हो जाता है।ज्ञान के साथ संस्कार का झरना अविरल सबके जीवन में बहता रहे,यह मंगल कामना की। बसंत पंचमी पूजा अर्चना पश्चात कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2020 में सफलता हासिल किए बच्चों को जिसमें भावना नागवंशी, केशव सिन्हा,कृष जोशी, शालिनी मार्कंडेय,अभय बघेल को स्कूल की प्रभारी प्रधान पाठिका विजय लक्ष्मी राव एवं डी. पी. चंद्राकर द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। शाला के सभी शिक्षक व एसएम सी सदस्य शामिल हुए।

शाला के कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा के लिए सभी जरुरतमंद बच्चों को स्कूल की प्रभारी प्रधान पाठिका विजय लक्ष्मी राव द्वारा अपने स्वयं की राशि से पुस्तकें खरीदकर देती हैं। और साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को स्कूल लगने के एक-डेढ़ घंटे पहले नि: शुल्क परीक्षा की तैयारी कराते हुए अध्ययन कराती हैं।इनके इन कार्यों की प्रशंसा स्कूल व शाला प्रबंधन समिति भी प्रशंसा करती है। इस सराहनीय कार्यों के लिए अनेक समारोहों में इनका सम्मान किया गया है।



