उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये छत्तीसगढ़ के एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों एवं कैडेट्स को शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत

रायपुर(khabar warrior)- एन सी सी में अपने कर्तव्य,जिम्मेवारी और अनुशासन के साथ सभी गतिविधियों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये छत्तीसगढ़ के एसोसिएट एन सी सी अधिकारियों एवम कैडेट्स को शिक्षा मंत्री पुरुस्कार दिया गया ।
ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम विस्तृत रूप में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय ( भोपाल) के मुखिया मेजर जनरल संजय शर्मा के मार्गदर्शन तथा रायपुर ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर जे एस भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित किया जाना था । लेकिन कोविड-19 के फैलाव तथा रायपुर शहर में धारा 144 लागू होने के कारण स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने व्यक्तिगत रूप से कुछ कैडेट और सहयोगी एनसीसी अधिकारियों को पुरस्कृत किया साथ ही अन्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले कैडेट और अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की ।
एनसीसी सहयोगी अधिकारियों में स्क्वाड्रन लीडर डॉ विजय कुमार चौबे दुर्गा महाविद्यालय रायपुर ,कैप्टन डॉ अर्चना गुमास्ता दुर्गा महाविद्यालय रायपुर एवं लेफ्टिनेंट शारदा घोगरे रायगढ़ ,लेफ्टिनेंट देवेंद्र प्रताप जगदलपुर, एवम लेफ्टिनेंट शारदा प्रताप बिलासपुर को पुरस्कृत किया गया जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेट्स में स्नेहा तिवारी एयर विंग एनसीसी, रिया तिवारी नेवल एन सी सी शामिल रहे ।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन ,शिक्षा मंत्री की ओर से वर्ष 2020 के लिए छत्तीसगढ़ में एनसीसी की गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए रायपुर,दुर्ग,राजनांदगांव, बिलासपुर,रायगढ़, जगदलपुर,कांकेर स्थित इकाइयों के कैडेट्स का भी चयन किया गया था, जिनमे
(महाविद्यालय स्तर) वरिष्ठ स्कंध से-स्नेहा तिवारी, प्रिंसी टेकाम, निशि यादव, रिया तिवारी, लकी ध्रुव, विशाल शर्मा, आशीष एवम जीत कुमार कुर्रे तथा (स्कूल स्तर) कनिष्ठ स्कंध से- अदिति देवांगन, सृष्टि सरदार ,वेदिका राय, खेमचंद साहू ,चंदन यादव ,एवम विशाल पंत शामिल हैं।
आज कोविड19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री के निवास पर व्यक्तिगत रूप से कुछ अधिकारियों एवं कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य कैडेट्स एवं अधिकारियों के प्रमाण पत्र एवं उनको प्राप्त नगद राशि का धन आदेश उनकी अपनी एनसीसी इकाइयों के माध्यम से उन तक पहुंचाए गए।
यह कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से ग्रुप कमांडर(इंचार्ज) कर्नल कुलवंत सिंह (सेना मेडल) एवम प्रशिक्षण अधिकारी कर्नल एम एस धनकर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।



