राजधानी

लॉकडाडन के ऐलान ने बढ़ाई सभी आवश्यक सामग्रियों की कीमत, चेहरे में दिख रही शिकन

रायपुर(khabar warrior)- राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम 6 बजे से 10 दिनों के लिए लॉक डाउन लगाया गया है। जिसका प्रशासन सख्ती से पालन कराने की तैयारी में है। लॉक डाउन की घोषणा होते ही दुकानदारों द्वारा सभी खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं के दाम दोगुने किये जाने की बातें निकल कर सामने आ रही है। संभावना तो यहां तक जताया जा रहा है कि 10 दिनों के लॉक डाउन के लिए लोगों द्वारा जो आवश्यक खाद्य सामग्री खरीदी की जा रही है।

वह इतने महंगे दरों पर उपलब्ध हो पा रहा है कि पूरे महीने का बजट बिगड़ सकता है। दुकानदारों को जैसे ही लॉकडाउन की सूचना मिली है। उन्होंने खाद्य एवं आवश्यक सामग्रियों की कीमत तुरंत बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। आज सुबह से ही सभी प्रोविजन स्टोर्स व सब्जी बाजारों में लोगों की भीड़ साफ दिखाई दे रही है।

राजधानी रायपुर के प्रमुख बाजारों सहित छोटे बाजारों व दुकानों में सुबह से ही भीड़ दिखने लगी है। शास्त्री बाजार, टिकरापारा, मौहबा बाजार, गोलबाजार, चंगोराभाठा बाजार, सत्ती बाजार, मोवा बाजार व सड्ढू में भारी भीड़ बनी हुई है। वहीं दुकानों में गोल बाजार, मालवीय रोड, सदर, पंडरी कपड़ा मार्केट सहित कई इलाकों के दुकानों में लोगों हुजूम उमड़ रहा है। कोरोना गाइड लाइन का लोगों व दुकानदारों द्वारा पानल नहीं किया जा रहा है।

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब यह गंभीर समस्या हो सकती है। प्रदेश में बुधवार को 10310 संक्रमण के मामले सामने आये हैं। वहीं 53 लोगों की मौत भी हुई है। ये आंकड़े लगातार लोगों को डराते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अभी भी आवश्यक सामग्री की खरीददारी करने लोगों के पास पर्याप्त समय है। बाजारों व दुकानदारों में अनावश्यक भीड़ न बनाएं और न ही संक्रमित हों। खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Related Articles

Back to top button