सीएम भूपेश बघेल ने किया मोदी जी को ट्वीट, कहा- वैक्सिनेशन की उम्र 18 साल की जाए

रायपुर(khabar warrior)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार से वैक्सिनेशन की उम्र 18 वर्ष निर्धारित करने की माँग की है. भूपेश बघेल ने इस संबंध में ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग किया है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि अब जबकि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, तो हमेशा की तरह भविष्य में आने वाली चुनौतियों के प्रबंधन हेतु हमारे युवा देश की युवा पीढ़ी तैयार रहे, ऐसा हम सब सोचते हैं. इसलिए आवश्यक है कि वैक्सिनेशन की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित की जाए.
अब जबकि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, तो हमेशा की तरह भविष्य में आने वाली चुनौतियों के प्रबंधन हेतु हमारे युवा देश की युवा पीढ़ी तैयार रहे, ऐसा हम सब सोचते हैं।
इसलिए आवश्यक है कि वैक्सिनेशन की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित की जाए।@PMOIndia @narendramodi जी से सादर अनुरोध।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 8, 2021

बता दें इसके पहले महाराष्ट्र सरकार की ओर से वैक्सिनेशन की उम्र घटाकर 18 सरकार करने की मांग केंद्र सरकार से कर चुकी है, यही नहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से भी केंद्र सरकार से वैक्सिनेशन की उम्र 18 साल किए जाने की मांग की गई है. अब केंद्र सरकार कब तक इस पर निर्णय लेती है, सबकी निगाहें लगी हुई हैं.



