छत्तीसगढ़

भयावह कोरोना संक्रमण से दिवंगत शासकीय कर्मचारियों की संख्या से संघ चिंतित, दी विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने रायपुर राजधानी संचनालय मंत्रालय सहित जिला तहसील विकास खंडों में निरंतर करोना ब्लास्ट के कारण दिवंगत हो रहे शासकीय कर्मचारियों के प्रति अत्यंत गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मृत शासकीय कर्मचारियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है!

संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान ने बताया है कि रायपुर राजधानी में लॉकडाउन की घोषणा के पूर्व निरंतर करोना ब्लास्ट से कलेक्टर कार्यालय रायपुर के खाद्य शाखा में पदस्थ शाहनवाज खान सहायक खाद्य अधिकारी जीपी साहू सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एच आर चंद्रवंशी मंत्रालय पेंशन वित्त शाखा तथा रायपुर विकास प्राधिकरण में तीसरे दिन तीसरे कर्मचारी अरुण बरोरे का निधन कोरोना संक्रमण से हो गया है.

साथ ही भारतीय खाद्य निगम में भयंकर कोरोना ब्लास्ट होकर 25 से अधिक कर्मचारी करोना संक्रमित हो गए हैं. 3 दिन में तीन कर्मचारी के निधन होने के बाद भी रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी धृतराष्ट्र बने हुए हैं, उन्होंने प्राधिकरण को सील नहीं किया है लगातार रायपुर राजधानी में शासकीय कर्मचारियों के तथा उनके परिजनों के दिवंगत होने से कर्मचारी संघ अत्यंत चिंतित है यही स्थिति जिलों में भी है जहां अनेक अधिकारी कर्मचारी कोरोना से दिवंगत हो रहे हैं केंद्र और राज्य सरकार दिवंगत शासकीय सेवकों तथा छत्तीसगढ़ के नागरिकों को कोई आर्थिक सहायता प्रदान नहीं कर रही है मृतकों के अंतिम संस्कार में भी कंट्रोल दुकान जैसे लाइन लगाना पड़ रहा है.

किसी भी दिवंगत कर्मचारी के परिजन को 1 साल में अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली है इन सब परिस्थिति में कर्मचारी संघ अत्यंत चिंतित होकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी रायपुर जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान महामंत्री उमेश मुदलियार सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के राजधानी अध्यक्ष एम एल चंद्राकर रायपुर, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा रायपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजकुमार अवस्थी निगम मंडल कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष एम एस शेख रायपुर ट्रेड यूनियन काउंसिल के संयोजक एच पी साहू ने अपील की है कि दिवंगत कर्मचारियों को एवं छत्तीसगढ़ के नागरिकों को कोरोना से मुक्ति दिलाने हेतु सार्थक पहल करें तथा करो ना से दिवंगत होने पर सभी नियमों को शिथिल करते हुए तृतीय श्रेणी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का निर्णय लेते हुए कम से कम अंतिम संस्कार में हो रहे खर्च को राज्य सरकार वहन करें मांग की है।

Related Articles

Back to top button