राजधानी

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सड़क पर उतरकर लॉकडाउन का लिया जायजा, डूयूटी में तैनात जवानों का जाना हाल

रायपुर(khabar warrior)- आज सुबह गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj) राजधानी रायपुर (Rajdhani Raipur) के जय स्तंभ चौक पर तैनात जवानों से हाल चाल पूछने और लॉकडाउन (Lockdown) का जायज़ा लेने पहुंचे. अधिकांश जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया हैं। और अब लॉक डाउन के अवधि को बढ़ाने का सिलसिला भी जारी है. इसी कड़ी में आपको बता दे की राजधानी रायपुर में भी लॉकडाउन 26 अप्रैल एक बढ़ा दिया गया है। जिसका जायज़ा लेने आन गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे।

बढ़ते मामलो को देखते हुए लगाया गया था लॉकडाउन

राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी रायपुर लॉकडाउन लगाया गया था । इस बार नौ अप्रैल की शाम छह बजे से लेकर 19 अप्रैल सुबह तक पूरी तरह से राजधानी रायपुर में लॉकडाउन लगाया गया था दूसरी लहर का और इस साल का यह रायपुर में पहला लॉकडाउन था कलेक्टर डॉक्टर भारतीदासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर अहम दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

लगातार बढ़ रहे आकड़े

वही पॉजिटिव मरीजों के आकड़ो की बात की जाये तो शनिवार को सबसे ज्यादा पॉजिटव मरीज की रिपोर्ट सामने आयी थी शनिवार को 16, 083 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 9079 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 138 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5738 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

पटेल चौक दुर्ग में लॉकडाउन का जायजा-

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के विभिन्न चौक-चौराहों का निरीक्षण कर लॉकडाउन का जायजा लेने के बाद दुर्ग के लिए रवाना हुए। उन्होंने पटेल चौक में तैनात पुलिस जवानों से लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जवानों को भी मास्क लगाने, हाथों को सेनेटाइज करने की हिदायत दी। इस असर पर पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button