देश

पीएम मोदी की 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल

दिल्ली(khabar warrior)- बढ़ते कोरोना संक्रमण व बेकाबू होते हालात, चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और आक्सीजन के लिए दर-दर भटकते मरीजों की समस्याओं को देखते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सबसे पहले अधिकारियों के साथ देश की स्थिति पर चर्चा की और ताजा हाल को जाना।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा, केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी उपस्थित हैं।

दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात व राजस्थान सहित देश के कई अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन सप्लाई की दिक्कत सामने आ रही है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने ऑक्सीजन की सप्लाई तेज करने का निर्देश दिये हैं।

पीएम मोदी का निर्देश था कि ऑक्सीजन का प्रोडक्शन पर्याप्त मात्रा में हो रहा है, लेकिन सप्लाई में बाधाएं हैं, इन्हें दूर करना चाहिए। जो इस वक्त ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं, उनपर कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए।

देश में बिगड़ते जा रहे हैं हालात

भारत इस वक्त दुनिया में कोरोना संकट का एपिसेंटर बन चुका है। बीते दो दिनों में भारत में 6 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को 3.15 लाख कोरोना केस आए, जबकि शुक्रवार को आंकड़ा 3.30 लाख तक पहुंच गया। लगातार दूसरे दिन 2 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। देश के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड्स का संकट है, वहीं जीवनरक्षक दवाई रेमडेसेविर भी नहीं मिल रही है।

Related Articles

Back to top button