छत्तीसगढ़

शासन ने मंगवायी कोरोना संक्रमण से मृत शासकीय सेवकों की जानकारी

नवा रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव/विशेष सचिव से कोरोना संक्रमण से मृत शासकीय सेवकों की जानकारी 26 अप्रैल 2021 को दोपहर 3 बजे तक जमा करने का निर्देश जारी किया है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा,प्रमुख प्रवक्ता विजय झा एवम् सचिव राजेश चटर्जी ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 24 अप्रैल 2021 को जारी हुए पत्र द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों तथा इनके लंबित रहने के कारण की जानकारी तत्काल मँगवाया गया है।उन्होंने बताया कि विभाग एवं अधीनस्थ विभागाध्यक्ष/संभागीय/जिला स्तरीय कार्यालयों तथा विभाग के अधीन निगम/मंडल/आयोग में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों की जानकारी शासन ने तत्काल मँगवाया है।

उन्होंने जानकारी दिया कि विशेष तौर पर तृतीय श्रेणी के पदों पर 10 % सीलिंग के गणना के बाद उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी मँगवाया गया है। गौरतलब है कि,छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने 12 अप्रैल 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से,कोरोना महामारी में दिवंगत शासकीय सेवक के परिवार के एक सदस्य को,अनुकंपा नियुक्ति देने,ईमेल किया था। उन्होंने आग्रह किया था कि,अनेक शासकीय सेवक अपने दायित्वों के निर्वहन के दौरान कोरोना संक्रमण के चपेट में आकर दिवंगत हुए हैं। फलस्वरूप उनके परिवार के सदस्यों को आजीविका के विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।कुछ मामलों में तो, पति-पत्नी दोनों का देहांत हो जाने से,उनके बच्चे अनाथ हो गए हैं।

उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति संबंधी एकजाई आदेश 23 फरवरी 2019 के नियम (8) के कंडिका (1) के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए कुल स्वीकृत पदों का 10 % सीलिंग की बाध्यता को समाप्त कर,शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता अनुसार अनुकंपा नियुक्ति आदेश तत्काल जारी करने,विभागों को कड़ा निर्देश देने का आग्रह किया था।

शासकीय सेवकों के परिवार के प्रति राज्य शासन के संवेदनशीलता का स्वागत फेडरेशन से सम्बद्ध संगठनों के प्रांताध्यक्ष/प्रमुख आर के रिछारिया, सतीश मिश्रा, डॉ लक्ष्मण भारती, चंद्रशेखर तिवारी,मूलचंद शर्मा,ओंकार सिंह,बीपी शर्मा,संजय सिंह,डी एस भारद्वाज,पंकज पाण्डेय, विंदेश्वर रौतिया,प्रशांत दुबे,एन एच खान,आर एन ध्रुव,शशिकांत गौतम,कुशल कौशिक,डॉ अशोक प्रधान,संजीव सिरमौर,अश्वनी वर्मा,दिनेश रायकवार,राकेश शर्मा,राकेश सिंह,रवि गढ़पाले, टारजन गुप्ता,हरि मोहन सिंह, रामसागर कोशले,शंकर वराठे, देवलाल भारती,रंजना ठाकुर ने किया है। प्रमुख रूप से सुभाष मिश्रा,पीआर यादव,कौशलेंद्र पाण्डेय,कैलाश चौहान,यशवंत वर्मा,अमोद श्रीवास्तव, अश्वनी चेलक,होरीलाल छेदैया,सत्येन्द्र देवांगन,गुलाब यादव,आमोद श्रीवास्तव,एम एल चंद्राकर, रमेश ठाकुर, अनिल देवांगन,गोपाल साहू, संतोष वर्मा,नीरज प्रताप सिंह,अजय तिवारी,सतीश ब्यौहरे,डॉ बी पी सोनी ने राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के समस्त संभाग प्रभारी एवं जिला संयोजक/उप सह्योजक/महासचिव एवं संबद्ध संगठनों के जिला अध्यक्ष /पदाधिकारियों ने उम्मीद जताया है कि दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति आदेश अतिशीघ्र जारी होगा। अनुकंपा नियुक्ति के मामलों के टाइम लिमिट निराकरण एवं शासकीय प्रक्रिया के निगरानी के लिए फेडरेशन ने प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का सुझाव राज्य शासन को दिया है।

Related Articles

Back to top button