छत्तीसगढ़

दुर्ग राजनांदगांव सीमा पर बेखौफ चल रहा सट्टा का अवैध कारोबार

दुर्ग(khabar warrior)- दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से सटे डोंगरगढ़ विधानसभा के जोरातरई(मनगटा) पंचायत जिला राजनांदगांव के औद्योगिक क्षेत्र में जमकर सट्टे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है इस खेल को बड़े आसानी से अंजाम दिया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले सट्टा का फड़ रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र में चल रहा था जिस पर जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर दुर्ग जिले के एसपी के निर्देश पर सीएसपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अंजोरा चौकी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा का कारोबार बंद करा दिया था।

जिससे रसमड़ा के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व पुलिस प्रशासन का आभार जताया था लेकिन ठीक इसके बाद सट्टा के कारोबार में संलग्न दूसरे अवैध कारोबारी ने सट्टा के बंद होने की भनक लगते ही जोरातराई- रसमड़ा के मध्य क्षेत्र को चुना और वहां पर झोपड़ीनुमा दुकान बनाकर इस अवैध कार्य को संचालित किया जा रहा है। दुर्ग और राजनांदगांव के बॉर्डर का फायदा उठाने के लिए इस कार्य को राजनांदगांव के सोमनी थाना अंतर्गत स्थित क्षेत्र में अंजाम दिया जा रहा है और बेखौफ सट्टा खिलाया जा रहा है।

आपको बता दें कि गृह मंत्री के विधानसभा क्षेत्र होने के कारण सट्टा पट्टी लिखने वालों पर दुर्ग एसपी के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी है। लेकिन इस बार डोंगरगढ़ विधानसभा के विधायक और अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल के क्षेत्र में सट्टे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है, जबकि कंट्रोल रूम राजनांदगांव को सूचना देने पर सोमनी थाना को सूचित कर कार्रवाई करने कहा गया था लेकिन आज पर्यंत तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इससे पता चलता है पुलिस प्रशासन की सांठगांठ के बिना इस कृत्य को अंजाम देना संभव नहीं है।

सट्टा के फिर से चालू होने से अब रसमड़ा के आसपास के सट्टा प्रेमी 1 से 80 बनाने इस खेल को खेलने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र का रुख कर रहे हैं।

अंजोरा चौकी पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए सट्टा कारोबारी ने एक सुरक्षित क्षेत्र सोमनी थाना अंतर्गत अंतिम गांव जोरातरई में अपना पांव पसार लिया है।

Related Articles

Back to top button