लोक स्वा.याॅ. विभाग में अफसरशाही से कर्मचारी नाराज, प्रदर्शन को मजबूर

रायपुर(khabar warrior)- प्रदेश कोरोना संक्रमण काल समाप्ति की ओर है। किंतु प्रदेश के उच्च जिम्मेदार अधिकारी अब कोरोना संधर्ष कर इस मंजिल तक पहुंचाने वाले तृतीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिए है। कहीं वेतन काटने, वेतन रोकने अथवा निलंबित करने की धमकी देकर राज्य सरकार को एक साजिश के तहत चुनाव पूर्व बदनाम करने की मुहिम चला रहे है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध को लोक स्वास्थ याॅत्रिकी कार्यालय में पदस्थ प्रभारी अधीक्षण अभियंता प्रशासन अभिषेक बाजपेयी द्वारा कर्मचारियों को परेशान करने की शिकायत प्राप्त हुई है। संध ने उक्त अधिकारी को मुख्यमंत्री भपूेश बधेल व पी.एच.ई. मंत्री गुरु रूद्र कुमार की भावना के अनुकूल छत्तीसगढ़ राज्य में शिष्टता पूर्वक अधिनस्थ कर्मचारियों से व्यवहार करने का आग्रह किया जावेगा। उसके बाद भी सुधार न होने पर विभागीय कर्मचारियों की भावना के अनुकूल 01 जून के बाद धरना प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों को अवगत् कराया जावेगा।
संध के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खॅान ने बताया है कि कोरोनाकाल में आर.एन.अजगल्ले, अधीक्षण अभियंता का दुखद निधन हो जाने के बाद अधीक्षण अभियंता श्री बाजपेयी को मण्डल कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। उन्होने कोरोनाकाल में 17 मई 2021 को प्रभार प्राप्त करने के बाद निरंतर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने, हस्ताक्षर पंजी अपने कक्ष में रखकर सभी कर्मचारियों को लाॅक डाउन में भी उपस्थित होने, पाॅजिटिव्ह कर्मचारी को अवकाश पर रहने पर भी नोटिस देने, निलंबित करने की धमकी देने, 25 वर्ष सेवा 50 वर्ष उम्र में सेवा समाप्ति की धमकी देने व कक्ष में फाइल लेकर जाने वाले कर्मचारियों को अर्नगल टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे है।
जबकि सभी कार्यालय में रोटेशन प्रणाली में 50 प्रतिशत् उपस्थिति, 60 वर्ष से अधिक उम्र, गर्भवती, शिशुवती महिलाओं को कार्य से मुक्त रखने के निर्देश का पालन नहीं किया जाकर भय का वातावरण बनाया जा रहा है। इसके बाद भी चर्चा के माध्यम से समस्या का निदान करने संध्या 6 बजे तक सभी कर्मचारियों को रूकने व चर्चा हेतु आने का आश्वासन के बाद वे साढे़ 6 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे जबकि सभी कर्मचारी 6 बजे तक डटे रहे।
ऐसी स्थिति में संध के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, पी.एच.ई. प्रांतीय संयोजक विमल चंद्र कुण्डू, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ ध्रुव, प्रांतीय सचिव नरेश वाढ़ेर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रविराज पिल्ले, सुदंर यादव, आदि नेताओं ने लोक स्वास्थ यांत्रिकी मण्डल कार्यालय के अधीक्षण अभियंता रायपुर मण्डल रायपुर से कर्मचारियों से सद्व्यवहार करने की मांग की जावेगी। क्योंकि उन्हें 03 कार्यालयों का प्रभार सौपकर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। उनके आचरण में सुधार न होने पर मुख्यमंत्री व पी.एच.ई. मंत्री को मांग पत्र सौपा जावेगा।


