राजधानी

कलेक्टर कार्यालय एवं कोषालय के सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों को दी गई भावभीनि बिदाई

रायपुर(khabar warrior)- कलेक्टर कार्यालय रायपुर में पदस्थ कार्तिक राम यादव भृत्य तथा जिला कोषालय रायपुर में पदस्थ वरिष्ठ लिपिक सुरेश कुमार कारीगर अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर 31 मई को सेवा निवृत्त हो गए। दोनों कर्मचारियों को क्रमशः कलेक्टोरेट परिवार एवं कोषालय परिवार की ओर से कोरोना प्रोटाकाल के तहत संक्षिप्त किंतु गरिमामय विदाई दी गई। कलेक्टोरेट परिवार के सदस्यों ने शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पद्मिनी भोई साहू अपर कलेक्टर, एन.आर.साहू अपर कलेक्टर,  बी.सी.साहू अपर कलेक्टर, संदीप कुमार अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर, पूनम शर्मा डिप्टी कलेक्टर, अधीक्षक आर.के.ध्रुव, विजय कुमार झा, सरजू प्रसाद यदु, आर.के.वर्मा, ए.जे.नायक, राज कुमार देशलहरे, दिनेश साहू श्वेता टण्डन, लता देवाॅगन आदि शामिल थे। इसी प्रकार वरिष्ठ कोषालयीन लिपिक सुरेश कारीगर को संचालनालय कोष लेखा, पेंशन तथा जिला कोषालय अधिकारियों कर्मचारियों ने शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button