पीएम मोदी शाम 5 बजे करेंगे संबोधित, वैक्सीनेशन के मुद्दे पर कर सकते है कुछ घोषणा

दिल्ली(khabar warrior)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)सोमवार शाम 5 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। कोरोना (Corona)के समय में ये प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम 9वां संदेश होगा। पीएमओ ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। कोरोना (Corona)की दूसरी लहर के कम होने के साथ ही देश में आज से अनलॉक (unlocked)की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)सोमवार शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे।कोरोना काल में पीएम मोदी देश का 9वां संदेश होगा। संबोधन में मुख्य एजेंडा लॉकडाउन, वैक्सीनेशन, ब्लैक फंगस और तीसरी लहर है। इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
उम्मीद जताई जा रही है कि अनलॉक की प्रक्रिया के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर सकते हैं, साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर भी संदेश दिया जा सकता है। इसके साथ ही ब्लैक फंगस को लेकर जनता को संदेश दे सकते हैं।
आपको बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर कहर बरपाया था। एक दिन में चार लाख से अधिक केस तक रिकॉर्ड किए गए। हालांकि, अब जाकर हालात कुछ हदतक संभले हैं। अब नए केस की संख्या एक लाख तक पहुंची है, जबकि एक्टिव केस की संख्या 15 लाख से नीचे आ गई है।
Prime Minister Shri @narendramodi will address the nation at 5 PM today, 7th June.
— PMO India (@PMOIndia) June 7, 2021
कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होने के बाद कई राज्यों ने अनलॉकिंग शुरू की है। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने अपने यहां नियमों में ढील की है। हालांकि, कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाया भी है।
कोरोना संकट काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार कई मौकों पर राष्ट्र को संबोधित किया है। फिर चाहे शुरूआत में लॉकडाउन का ऐलान करना हो, बीच में कोरोना वॉरियर्स को सलाम करने की बात आई है, आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान हो या फिर वैक्सीनेशन की शुरूआत हो। पीएम मोदी की ओर से वक्त-वक्त पर देश को संबोधित किया गया है।
हाल ही में पीएम मोदी ने लगातार कई सेक्टर्स के साथ बैठक की थी और आने वाले वक्त में क्या नीति होनी चाहिए इस पर मंथन किया। इस बीच अब जब वैक्सीनेशन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, उसपर भी पीएम मोदी की ओर से बोलने की उम्मीद की जा रही है। केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति पर सुप्रीम कोर्ट से लेकर राज्य सरकारों और विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं।



