अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी छात्रसैनिकों ने किया वर्चुअल योग

भिलाई नगर(khabar warrior)- 37 छ.ग. बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत दुबे व एडम ले० कर्नल आर० माधवन के निर्देशानुसार तथा कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ० आर० के० साहू के प्रेरणा से आज एनसीसी कैडेट्स ने सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर दुर्ग जिला नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंथक व आर्ट आॅफ लिविंग के योग प्रशिक्षक,सीएमए अशोक शर्मा ने छात्र सैनिकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व बताते हुए जीवन में शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने व्यायाम, आसन, प्राणायाम, ध्यान और योग की आवश्यकता को रेखांकित किया।
शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स को व्यायाम के साथ साथ सुखासन, बज्र आसन, पद्मासन, पवनमुक्तासन, भुजंग आसन,पर्वतासन, सलभासन, सर्वांग आसन, मयूरासन, मच्छेन्द्र आसन, पादहस्तासन, हस्त उत्तानासन, अश्वसंचालनासन, दंडासन, ताड़ासन, नटराज आसन, कपालभांति, भ्रस्त्रिका, योग मुद्रा आदि कराए और प्रत्येक आसन का शरीर के विभिन्न हिस्सों पर पड़ने वाले प्रभाव व उन्हें होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए विभिन्न प्रेरणादायक कहानियां सुनाकर मनोरंजन भी किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले० डॉ० हरीश कुमार कश्यप ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के पूर्व एनसीसी कैडेटों को तीन दिन का योग प्रशिक्षण भी दिया गया जिससे उन्तीस कैडेटों ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के आव्हान पर जीवन में योग को अपनाने और प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।

योग को व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जीवन में शामिल करने की दिशा में ईमानदार प्रयास करने हेतु स्वयं को प्रतिबद्ध करते हुए तीन सौ से अधिक लोगों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कैडेट सोनू कुमार, वेदराज,गगन साहू,अमित,कपिंजय सहित ४३ कैडेटों ने सक्रिय योगदान किया।



