अनियमित कर्मचारी हैं प्रदेश का भविष्य और कर्मचाारी संघों की अगली पीढ़ी- विजय झा

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंध के आव्हान पर प्रदेश के सभी जिलों में सभी विभागों के अनियमित कर्मचारी मशाल रैली निकालकर कोरोना संक्रमण समाप्ति के बाद सरकार द्वारा समस्त विकास के कार्य, किसानों, व्यापारियों, राजनेताओं के कार्यो में करोड़ों के बजट आबंटन कर कार्य कराया जा रहा है, किंतु प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को वर्तमान् में प्राप्त हो रहे मानदेय में 30 प्रतिशत् की वृद्वि मात्र से नियमितिकरण हो सकता है।
सरकार के वादा खिलाफी व जनधोषणा पत्र के पालन न होने से अनियमित कर्मचारी आज 11 जुलाई को संध्या 6 बजे सभी जिलों में मशाल रैली निकाल कर प्रतिकार करेगें। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध ने इस आंदोलन का समर्थन करते हुए सभी जिला मुख्यालयों में मशाल में सहभागिता निभाने का निर्णय लिया है।
प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने अनियमित कर्मचरियों को प्रदेश के विकास के संवाहक होने, पूर्णतः छत्तीसगढ़िया नवजवान प्रदेश के न केवल भविष्य है, अपितु कर्मचारी संगठनों की अगली पीढ़ी है। कोरोना काल में अनियमित कर्मचारियों को केन्द्र व राज्य सरकार ने ‘‘नरो वा कुंजरों‘‘ की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। प्रदेश में हजारों अनियमित कर्मचारी, उनके परिजन, रिश्तेदार, दिवंगत हो गए है।
जब राज्य सरकार व केन्द्र सरकार ने नियमित कर्मचारियों को कोई अनुदान, आर्थिक सहायता अथवा विशेष अनुकंपा नियुक्ति प्रदान नहीं की है, तब अनियमित कर्मचारियों को ऐसा लाभ मिलेगा यह दिवास्वप्न साबित हो रहा है। अन्य सुविधाएं तो दूर मृत्यु उपरांत अंतिम संस्कार हेतु मृत्यु उपादान से भी वंचित होना पड़ा है। प्रदेश में कोरोना महामारी के संबंध में आर्थिक लाभ व समाजिक सम्मान् से अनियमित कर्मचारियों को वंचित रखने वाली सराकर ने कोरोना डयूटी में अग्रिम पंक्ति में इनका उपयोग कर कोरोना संक्रमण में सेवाएं ली है। यह छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि ‘‘एक मुंह है, एक समय में हंसा लो या रो लो‘‘ दोनो काम एक साथ एक समय में असंभव है।
झा ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार नियमितिकरण न करने की दोषी है। किंतु नियमित कर्मचारी जैसा काम कराने में पीछे भी नहीं है। ऐसी स्थिति में मशाल रैली और भी अधिक महत्वपूर्ण व सरकार का ध्यान आकृष्ट करने हेतु आंदोलन का एक गांधीवादी तरीका है। राजधानी में आज के मशाल रैली का नेतृत्व संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंध के संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू, अध्यक्ष रवि गढ़पाले, अनिल देवाॅगन, बजरंग मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा, जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खाॅन, महामंत्री उमेश मुदलियार, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव रामचंद ताण्डी, प्रेम प्रकाश गजेन्द, कमलेश सिन्हा, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष विश्विद्यालयीन अनियमित कर्मचारी संध, संजय कुमार ऐढ़े, सुभाष कुमार, आशीष सिंह, विनय यादव, श्याम तिवारी, साजिद् अली, आदि नेता करेंगें। इसी प्रकार सभी जिला मुख्यालयों का नेतृत्व अनियमित कर्मचारी संध अध्यक्ष व तृतीय वर्ग कर्मचारी संध अध्यक्ष करेगें।



