बढ़ती महंगाई के बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

दिल्ली(khabar warrior)- बढ़ती महंगाई के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने अपने तंज में कहा है कि खाया भी, ‘मित्रों’ को खिलाया भी, बस जनता को खाने नहीं दे रहे। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक खबर की कटिंग शेयर की, जिसके मुताबिक तेल के दाम बढ़ गए हैं और लोगों के लिए खाने-पीने के दामों में बढ़ोतरी हुई है। खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई जून में 5.15 प्रतिशत तक पहुंच गई।
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “खाया भी, ‘मित्रों’ को खिलाया भी- बस जनता को खाने नहीं दे रहे”। इससे पहले कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ हफ्तों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठा रही थी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।
खाया भी, ‘मित्रों’ को खिलाया भी-
बस जनता को खाने नहीं दे रहे।#PriceHike pic.twitter.com/FLjJvn5KJ8— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 13, 2021
पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई और इस बीच आम लोगों के लिए एक और बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है। बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की जेब ढीली करनी शुरू कर दी है।



