पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से पूछे दिलचस्प सवाल, खिलाडियों ने दिए जवाब, देखें विडियो

डेस्क(khabar warrior)- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले सभी खिलाड़ियों से ऑनलाईन बात की। इस बार ओलंपिक में बड़ी संख्या में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहें हैं। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कई दिचस्प प्रश्न खलाड़ियों से पूछे। प्रधानमंत्री ने महिला रेसलर विनेश फोगट और उनके पिता से बात की, उनसे पूछा कि विनेश को कौन सी चक्की का आटा खिलाते हैं। इस पर विनेश के पिता ने कहा कि गांव की चक्की का पीसा आटा खिलाते हैं।
विनेश फोगाट जी को विश्वास है कि इस बार वो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। @Phogat_Vinesh #Cheer4India pic.twitter.com/CTPwvh9GJa
— Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2021
इसी तरह से सानिया मिर्जा जो लॉन टेनिस में भारतीय टीम की ओर से टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहीं हैं, उन्होंने टेनिस में वर्तमान सुविधा का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 6-7 वर्षों से सुविधाएं काफी अच्छी हुई हैं और मैं आपसे पहले भी मिली तब आपने खेल की सुविधाओं पर पूरा सहयोग की बात कही थी। सानिया मिर्जा ने कहा कि यंग प्लेयर्स के साथ उनकी जोड़ी अच्छी जमती है.
Spoke to @MirzaSania about the upcoming Olympics. She spoke about the change in India’s sporting environment in the last few years, which has helped young talent. #Cheer4India pic.twitter.com/E7GbrA09nY
— Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2021



