छत्तीसगढ़

संघ की मांग पर मोहल्ला क्लास हुआ बंद

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने कल ही सरकार से क्रिकेट स्टेडियम की भांति मोहल्ला क्लास करोना उत्पादन केंद्र साबित होगा। इसलिए मोहल्ला क्लास बंद कर छात्र पालक शिक्षक हित में शालाओं में ही कक्षा लगाने की मांग की थी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा का तर्क था कि स्कूल में कुर्सी टेबल शौचालय आदि उपलब्ध होने से करोना से बचेंगे मोहल्ला क्लास में अनेक जिलों, ब्लाक तहसीलो में छात्र करोना संक्रमित हो गए थे।

संघ की मांग पर शासन ने मोहल्ला क्लास बंद करते हुए 2 अगस्त से स्कूल प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं शिक्षा मंत्री प्रेम सिंह साय टेकाम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button