राजधानी

बाल कलाकारों ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया बांसुरी वादन

रायपुर (खबर वारियर) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर महानगर शारीरिक विभाग द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बांसुरी वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर हुआ है।

रायपुर के राधाकृष्ण मंदिर समता कॉलोनी में 40 बांसुरी वादकों ने अलग-अलग रागों पर आधारित घोष रचनाओं का वादन किया। जिसमें राग भूपाली, शिवरंजनी और राग देशकाल शामिल है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुलकर्णी , सह प्रान्त प्रचारक नारायण नामदेव, राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम पोद्दार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button