
राज्य प्रशासनिक सेवा के 242 पदों के लिए मेरिट लिस्ट जारी, नीरनिधि नंदेहा ने किया टॉप,ग्राम बोरई के भानुप्रताप चन्द्राकर ग्यारहवें स्थान पर
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (मेन्स) 2019 का रिजल्ट जारी करते हुए 242 पदों के लिए मेरिट लिस्ट जरिंकर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा में नीरनिधि नंदेहा ने मेरिट लिस्ट में टॉप किया है.वहीं दूसरे स्थान पर श्रृष्टि चंद्राकर और सोनल डेविड को तीसरा स्थान मिला है. गगन शर्मा को चौथा स्थान मिला. मैरिट लिस्ट में रूचि शारदूल को पांचवां स्थान, वर्षा बंसल को छठवां स्थान, सातवें स्थान पर हर्षलता वर्मा को मिली जगह, अश्री मिश्रा आठवें स्थान पर, आकाश कुमार शुक्ला को मिला नौवां स्थान, मधुलिका डिक्सेना को दसवां स्थान एवं भानुप्रताप चन्द्राकर को ग्यारहवां स्थान मिला है।
मुख्यमंत्री ने राज्य सेवा परीक्षा में सभी सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सेवा परीक्षा-2019 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आज 17 सितम्बर को लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के उपरांत राज्य सेवा परीक्षा-2019 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि परीक्षा में असफल हुए अभ्यर्थी किसी तरह निराश न हो, अधिक लगन तथा उत्साह के साथ सफलता के लिए निरंतर प्रयास में जुटे रहें।



