राजधानी

छग.पाठय पुस्तक निगम अधिकारी कर्मचारी संध का हुआ पुर्नगठन,राजेन्द्र सिंह अध्यक्ष दीपक यादव महासचिव मनोनीत,विजय झा व संजय सक्सेना बनाए गए संरक्षक

रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अधिकारी कर्मचारी संध का पुर्नगठन रविवार 24 अक्टूबर को डी.डी.नगर रायपुर स्थित कंचन अश्र परिसर रेसिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी के क्लब हाउस में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में प्रमुख रूप से कर्मचारी हित से जुडे़ विषयों पर चर्चा की गई। तदपश्चात् पूर्व में गठित समिति के कार्यकाल पूर्ण हो जाने के कारण कर्मचारी संध का पुर्नगठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता निर्वत्तमान् अध्यक्ष ललित कुमार साहू ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथी के रूप में विजय कुमार झा प्रांताध्यक्ष छग.प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी सध तथा संजय सक्सेना अध्यक्ष छग. निगम मण्डल कर्मचारी महासंध उपस्थित थे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर व महासचिव दीपक यादव ने बताया है कि पाठ्यपुस्तक निगम अधिकारी कर्मचारी संध के निर्विरोध निर्वाचन में अध्यक्ष व महासचिव के अतिरिक्त विजय कुमार झा प्रदेशाध्यक्ष छग. प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध एवं संजय सक्सेना अध्यक्ष छग.निगम मण्डल कर्मचारी महासंध को संध का संरक्षक मनोनीत किया गया।

नवगठित समिति में कौशलेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष, श्रीमती जागेश्वरी कृषाण कोषाध्यक्ष, रामकृष्ण दुबे प्रचार प्रसार सचिव, अमित उपाध्याय एवं मुकेश सोनकर सहसचिव, रूपेश गभने डाॅ. प्रदीप कुमार शर्मा, ललित कुमार साहू , राम प्रसाद राम, श्रीमती आरती पुराणिक कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप कुमार शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button