राजधानी

छत्तीसगढ़ बीज निगम कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संरक्षक विजय झा ने दिलाई शपथ

रायपुर(खबर वारियर) छत्तीसगढ़ बीज निगम कर्मचारी संघ के संरक्षक एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने आज नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को रविशंकर शुक्ला गार्डन कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले पदाधिकारियों में प्रमुख रूप सेअवनीश तिवारी अध्यक्ष श्रीमती मीना साहू उपाध्यक्ष, महेंद्र कांगले कोषाध्यक्ष देवाराम रजक संभागीय अध्यक्ष रायपुर भावेश सोनी संभागीय अध्यक्ष दुर्ग आदि प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर कर्मचारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button