चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का 41 वां वार्षिक अधिवेशन एवं चंदूलाल चंद्राकर जयंती समारोह आज,

भिलाई नगर – चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का 41 वां वार्षिक अधिवेशन एवं श्रद्धेय चंदूलाल चंद्राकर जयंती समारोह का आयोजन 2 जनवरी, दिन रविवार, शाम 5:00 बजे से कुर्मी भवन सेक्टर 7 भिलाई, में किया जाएगा । जिसमें मुख्य अतिथि मान. अग्नि चंद्राकर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य कृषि एवं बीज निगम अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष अजय चंद्राकर करेंगे । विशेष अतिथि के रूप में ममता चंद्राकर, विधायक पंडरिया, मुकेश चंद्राकर-अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई, रोहित चंद्राकर- अध्यक्ष चंद्रनाहू कुर्मी समाज दुर्ग राज, प्रेमलाल पिपरिया-अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के आतिथ्य में संपन्न होगा ।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न प्रतिभाओं के साथ श्रद्धेय चंदूलाल चंद्राकर स्मृति सम्मान से कृषि, व्यवसाय, संगठन एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा ।
चंदूलाल चंद्राकर जयंती के अवसर पर सुपेला चौक एवं श्रमिक सदन सेक्टर 6, भिलाई में स्थापित प्रतिमा पर किए गए माल्यार्पण

छत्तीसगढ़ के महान सपूत, यशस्वी पत्रकार, राजनीतिज्ञ, व कुर्मी समाज के महापुरुष श्रद्धेय चंदूलाल चंद्राकर जी 101 वीं जयंती के अवसर पर चन्द्रनाहू कुर्मी समाज भिलाई नगर के तत्वावधान एवं पूर्व राज्य मंत्री बीडी कुरैशी के साथ में दिनांक 01/01/2022, दिन शनिवार, को चंन्दूलाल चंद्राकर चौक सुपेला एवं श्रमिक सदन सेक्टर -6 भिलाई में चंन्दूलाल जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई । साथ ही साथ छत्तीसगढ में उनके द्वारा किये हुये उल्लेखनीय कार्य को याद किया गया था ।
बदरुद्दीन कुरैशी (पूर्व राज्य मंत्री) ने उन्हें छत्तीसगढ़ के राज्य के प्रेरणा स्रोत एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया ।

इस अवसर पर चंद्राकर समाज के अध्यक्ष अजय चंद्राकर, महेन्द्र चंद्राकर, पवन चंद्राकर, युगल किशोर चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, मोरध्वज चंद्राकर, कमल नारायण चंद्राकर, कार्तिक चंद्राकर, रेवाराम चंद्राकर, बलदाऊ चंद्राकर, चंद्रकुमार वर्मा, जनक लाल वर्मा, गोवर्धन चंद्राकर , चुरामन दिल्लीवार, मदन चंद्राकर राजेश कौशिक , सोहन चंद्राकर, डाकेश्वर परगनिहा, नंदकिशोर गुप्ता, नासिर खान, आर दशरथ राव, टन्डन दास, संजय गुप्ता, अकील खान आदि उपस्थित थे।



