राजधानीशहर

विनायक सिटी में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है नवरात्रि का पर्व

मची है गरबे की धूम

रायपुर ( खबर वारियर) भाठागांव स्थित विनायक सिटी मे में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से  मनाया जा रहा है।यहां हर दिन रात्रि में गरबे की धूम मची हुई है।  गरबा में सोसायटी के महिलाओं,पुरुषों व बच्चों की बराबर भागीदारी देखी जा रही है,सभी गरबे की थाप पे जमकर थिरक रहे हैं।खासकर महिलाएं पूरे नौ दिन माता के अलग अलग  रूप व शृंगार के हिसाब से परिधानों में नजर आ रहे हैं।पूरी सोसायटी भक्तिमय माहौल में डूबी हुई है।

विनायक सिटी सोसायटी में हर पर्व,त्यौहार बड़े ही प्रेम और सद्भाव व उमंग के भरे माहौल में पारंपरिक तरीके से आयोजित किए जाते है,जिसमे सभी रहवासियों की बराबर भागीदारी होती है, और हर कार्यक्रम को सभी मिलजुलकर उत्साह के सांथ मनाते हैं।

Related Articles

Back to top button