छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज का 14 वाँ प्रांतीय अधिवेशन एवं कुर्मी सँझा का आयोजन 21-22 दिसंबर को तुलसी(तिल्दा) में

आयोजन को ऐतिहासिक बनाने बैठकों का दौर जारी

रायपुर (खबरवारियर) प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के गौरवपूर्ण सामाजिक आयोजनो में “कूर्मि संझा” तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज का 14 वाँ प्रांतीय अधिवेशन एवं युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर द्वारा वैवाहिक पत्रिका “मिलन” के 21वाँ अंक के प्रकाशन ,कूर्मि सँझा की तैयारी बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुलसी (तिल्दा), जिला- रायपुर में 7 दिसंबर 2024 को संपन्न हुआ।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कुर्मी समाज के अध्यक्ष सांसद विजय बघेल , खोड़स राम कश्यप, (केंद्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज) , मन्नू लाल परगनिहा , राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर , तिल्दा राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा , डॉ शारदा कश्यप, कमल वर्मा, सरिता बघेल,डॉ राजेंद्र हरमुख केंद्रीय अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी समाज, युवा कुर्मी अध्यक्ष दिनेश गौतम कुर्मी सँझा संयोजक गोपालकृष्ण वर्मा, अजय चंद्राकर, मोरध्वज चंद्राकार महामंत्री एवम् गणमान्य समाज प्रमुख राज प्रधान महिला एवं युवा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। जिन्होंने तुलसी तिल्दा में  21, 22 दिसंबर  को आयोजित प्रांतीय सम्मेलन एवं कुर्मी सँझा को  ऐतिहासिक आयोजन बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button