छत्तीसगढ़

प्रदेश कुर्मी समाज का प्रांतीय अधिवेशन एवं कुर्मी संझा का तुलसी तिल्दा में होगा गरिमामय आयोजन – ठाकुर राम

सांसद विजय बघेल ने तुलसी में ली समीक्षा बैठक

1500 कलश के साथ महिलाएं निकालेंगी भव्य शोभा यात्रा

तुलसी तिल्दा – रायपुर (खबर वारियर) प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के गौरवपूर्ण सामाजिक आयोजनों में  “कूर्मि संझा” तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज का 14 वाँ प्रांतीय अधिवेशन पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुलसी (तिल्दा) में 21 एवं 22 दिसंबर को सम्पन्न होगा।

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज के राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा ने आयोजन के संबंध में बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष एवं लोकप्रिय सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में तुलसी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यकारी अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप के उपस्थिति में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।बैठक में राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेशभर से आगुंतकों के लिए आवास एवं भोजन व्यवस्था की भी चर्चा की गई। दो दिवसीय सम्मेलन में लगभग 45000 सामाजिक व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर द्वारा वैवाहिक पत्रिका “मिलन” अंक 21 का विमोचन भी किया जाएगा।

समाज के कार्यकारी अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने समाज के सम्मुख ज्वलंत मुद्दों को रखा।उन्होंने कार्यक्रम को तन मन धन से सहयोग करने अपील की है। युवा कुर्मी मित्र मंडल के संयोजक गोपालकृष्ण वर्मा ने आयोजन की रूपरेखा एवम् तैयारी की जानकारी दी।

बैठक में 21, 22 दिसंबर को आयोजि प्रांतीय अधिवेशन एवं कुर्मी सँझा के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सर्व कुर्मी समाज के पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

सर्व कुर्मी समाज का तिल्दा राज में यह पहला आयोजन है जिसमे छत्तीसगढ़ के समस्त कुर्मी के प्रमुख अपने प्रतिनिधियों के साथ प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेंगे और कुर्मी समाज के कुर्मी समाज के समरसता एवं प्रगति के लिए विचार रखेंगे।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त प्रतिभाओं का सम्मान होगा। युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं मिलन पत्रिका का विमोचन के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी ।

बैठक को संबोधित करते हुए राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा ने इस आयोजन को तिल्दा राज के लिए गौरव की बात कहते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के समस्त कुर्मी तिल्दा के पावन धरा में पधारेंगे और हमें सेवा का अवसर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय पदाधिकारी के साथ ही मनवा कुर्मी तिल्दा राज के युवा एवम् महिला समिति के साथ मिलकर अधिवेशन व कुर्मी संझा के इस आयोजन को एतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे।

बैठक में मन्नू लाल परगनिहा , राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर , मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महासचिव यशवंत वर्मा, कोष मंत्री जगेश्वर बघेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, उपाध्यक्ष आर सी वर्मा,राज प्रधान तिल्दा राज एवं संयोजक ठाकुर राम वर्मा , अर्जुनी राज के राज प्रधान हरिराम वर्मा, चंदखुरी राज के राज प्रधान चिंताराम, पलारी राज के राज प्रधान रामखेलावन वर्मा, बलोदा बाजार राज के राज प्रधान सुनीता वर्मा, धरसीवा राज के राज प्रधान नीलमणि परगनिया रायपुर राज के राज प्रधान जागेश्वर वर्मा ,डॉ शारदा कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल वर्मा, सरिता बघेल,डॉ राजेंद्र हरमुख केंद्रीय अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी समाज, युवा कुर्मी अध्यक्ष दिनेश गौतम, कुर्मी सँझा संयोजक गोपालकृष्ण वर्मा, अजय चंद्राकर, मोरध्वज चंद्राकार महामंत्री , महिला अध्यक्ष श्रीमती तारा चंद्राकर, सरिता बघेल, हेमंत चंद्रा एवम् गणमान्य समाज प्रमुख राज प्रधान, महिला एवं युवा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button