माहोल गरम हैराजनीतिविचार

“माहोल गरम है”

“माहोल गरम है”

खोमेंद्र देशमुख✍️…

 प्रदेश में इस समय वरिष्ठ काग्रेस नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंदर  खाने माहोल गरमाया हुआ है।
पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में  पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविन्द्र चौबे द्वारा भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले बयान से प्रदेश कांग्रेस में माहौल गरमाया हुआ है,जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि कड़ी-दर-कड़ी इसमें बयान  जुड़ते जा रहे हैं।

रविन्द्र चौबे के द्वारा भूपेश बघेल के लिए दिए बयान को पीसीसी ने गंभीरता से लिया और उनकी अनुशंसा  से  एआईसीसी द्वारा चौबे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बातें भी सामने आने लगी ।  इसी बीच एक और मोड आया और अचानक  पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और रविन्द्र चौबे के बीच मुलाकात के बाद चौबे के सुर ही बदल गए, और उन्होंने  बैज के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए उन्हें अति मैच्योर भी कहा।

रविन्द्र चौबे के बयान से पार्टी का माहौल तो गरमाया ही है, और ईसी बीच नेता प्रतिपक्ष द्वारा दिए गए चमचा वाले बयान ने  गरमागरम माहौल को  और आगे  बढ़ा दिया है।महंत ने कहा कि चमचे अपने आकाओं को किसी को मुख्यमंत्री तो किसी को अध्यक्ष तक बना रहे हैं, उनसे बचना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के लिए रविन्द्र चौबे के दिए बयान और उसका भूपेश बघेल का समर्थन फिर  पीसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई की आहट के बीच पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और रविन्द्र चौबे के बीच मुलाकात के बाद रविन्द्र चौबे की बैज के प्रति बदले सुर सुर और आखिर में  नेता प्रतिपक्ष की चमचा वाली बयान जैसे मामलों को लेकर फिलहाल प्रदेश कांग्रेस में ‘माहोल गरम है’…….।

Related Articles

Back to top button