देश

रेलवे चलायेगा 15 अक्तूबर से त्यौहारों के दौरान दो सौ विशेष रेलगाड़ियां

दिल्ली(khabarwarrior)रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी के यादव ने कहा है कि रेलवे आगामी त्यौहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक दो सौ विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना बना रहा है।

नई दिल्ली में वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यादव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक की है और उन्हें निर्देश दिया है कि वे स्थानीय प्रशासन के साथ वार्ता करें और कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधकों से रिपोर्ट देने को कहा है और उसके बाद विशेष त्यौहारी रेलगाड़ियों की संख्या तय की जाएगी।

यादव ने कहा कि अभी अनुमान है कि करीब दो सौ रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button