छत्तीसगढ़

समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संकुल भरीटोला में जोन स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी मेला आयोजित

मानपुर(राजनांदगांव)(khabar warrior):- विकासखण्ड शिक्षाधिकारी एन. के. निरापुरे, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक जाहिदा खान, सहायक विकासखण्ड शिक्षाधिकारी अरुण मरकाम के दिशा निर्देशानुसार संकुल भरीटोला में आज दिनांक 23-03-21 को जोन स्तरीय संकुल भरीटोला, भावसा, कुम्हारी सहायक शिक्षण समाग्री प्रदर्शनी मेला सम्पन्न हुआ.

कन्या माध्यमिक शाला के प्रांगण में आयोजित प्रदर्शनी मेले में कुल 42 प्राथमिक शाला 15 माध्यमिक शाला कुल 57 स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने अपने द्वारा बनाये गए शिक्षण समाग्रीओ का प्रदर्शन किया. सभी स्कूलों से विषयवार सहायक शिक्षण सामग्री बनाये गए थे. इस प्रदर्शनी मेलो में निर्णायक टीम यू आर देवांगन, श्यामुलाल उसारे, केशव सिंह दर्रो, सीआर साहू, बी आर साहू, मनमोहन पडोटि द्वारा टीएलएम का निरीक्षण उपरान्त प्राथमिक विभाग में प्रथम स्थान प्राथमिक शाला कहडबरी, प्राथमिक शाला कुम्हारटोला, प्राथमिक शाला ढोढरी सयुक्त रूप से रहे.

इसी प्रकार माध्यमिक विभाग में प्रथम स्थान बालक भरीटोला, द्वितीय स्थान बालक भावसा, तृतीय स्थान ढोढरी को घोषित किये गए इस प्रदर्शनी मेला में संकुल भरीटोला के संकुल समन्वयक श्रीहरी, संकुल समन्वयक भावसा चंद्रशेखर ठाकुर, संकुल समन्वयक कुम्हारी अजय ठाकुर तीनों संकुल के समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा साथ में संकुल की समस्त प्राथमिक व माध्यमिक शाला के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग प्रदान किये जिसके लिए संकुल परिवार की ओर से धन्यवाद् आभार व्यक्त किये गए कार्यक्रम की जानकारी संकुल समन्वयक श्रीहरी संकुल भरीटोला के द्वारा जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button