चुनाव प्रचार छोड़ प्रियंका हुई आइसोलेट,

अगर हुई कोरोना पॉजिटिव तो कई नेताओं को होना पड़ सकता है क्वारंटाइन,
नेशनल डेस्क (खबर वारियर ) रॉबर्ट वाड्रा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रियंका गांधी ने चिकित्सकों की सलाह पर चुनावी दौरा को निरस्त कर अपने आपको होम आइसोलेट कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के माध्यम से दी है।
हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ pic.twitter.com/B1PlDyR8rc
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 2, 2021
Unfortunately,I came in contact with someone COVID +ve & now have tested positive too.Priyanka & I are self-isolating although she has tested negative. Fortunately, the kids have not been with us these days & everyone else at home has tested negative.Thanks for all the concern🙏 pic.twitter.com/y8hV4tV3Fy
— Robert Vadra (@irobertvadra) April 2, 2021
छत्तीसगढ़ सहित देश केकई कांग्रेस नेता थे संपर्क में,
हालाकि प्रियंका गांघी अभी एहतियातन आइसोलेट हुई हैं, उनकी कोरोना रिपोर्ट अभी निगेटिव आई है,लेकिन अगली रिपॉर्ट अगर पॉजिटिव आती है तो छत्तीसगढ़ सहित देश के कई नेताओं को क्वारंटाइन होना पड़ सकता है,क्योंकि असम चुनाव प्रचार के दौरान कई नेता लगातार प्रियंका गांधी वाड्रा के संपर्क में रहे थे।



