देश

ईसा मसीह को सलीब पर चढाये जाने की याद में आज धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है “गुड फ्राइडे”!

आज गुड फ्राइडे

National (खबर वारियर )- आज गुड फ्राइडे है। इस दिन ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था। ईसा मसीह ने प्राणी मात्र के प्रति प्रेम और मानवता के कष्‍ट दूर करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था।

इसाई समुदाय के लोग इस अवसर पर एक दूसरे के लिए शक्ति और समृद्धि की कामना करते हैं। रविवार को ईस्‍टर के समारोह शुरू होंगे। ऐसी मान्‍यता है कि ईस्‍टर के दिन ईसा मसीह फिर से जीवित हो गए।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि गुड फ्राइडे ईसा मसीह के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। भारत में विभिन्‍न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

नगालैंड में इसाई समुदाय के लोगों ने गुड फ्राइडे के अवसर पर उपवास रखा है। कोविड 19 महामारी को देखते हुए लोग गिरजाघरों और अपने निवास पर सीमित रूप से विशेष प्रार्थनाएं कर रहे हैं। इस अवसर पर नगालैंड के राज्‍यपाल आर एन रवि और मुख्‍यमंत्री नेफ्यू रियो ने लोगों के प्रति संवेदनाएं व्‍यक्‍त की।

रविवार को ईस्‍टर के समारोह शुरू होंगे। ऐसी मान्‍यता है कि ईस्‍टर के दिन ईसा मसीह फिर से जीवित हो उठे थे।

Related Articles

Back to top button