छत्तीसगढ़

अनुकंपा नियुक्ति व 14  युवा कर्मियो की निलंबन वापसी की मांग को लेकर आईआर के समक्ष हल्ला बोल

दुर्ग /भिलाई(khabar warrior)- कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मयोद्धाओ के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति व 14 श्रमिकों की निलंबन निशर्त वापसी की मांग पर हल्ला बोल संघर्ष मोर्चा ने आई आर गेट के समक्ष प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है।

हल्ला बोल का मानना है कि संयत्र के उत्पादन और संयत्र हित मे श्रमिकों ने कोरोना महामारी के दौरान कार्य करते हुए अपनी जान गंवाई है , अतः ऐसे कर्मयोद्धाओ के आश्रितों को सेल प्रबधन को अनुकम्पा नियुक्ति दी जानी चाहिए।

इसी तरह 14 युवा कर्मी जिन पर प्रबंधन ने निलंबन की कार्यवाही  की ऐसे तमाम युवा कर्मियो की निलंबन वापसी निशर्त की जाए।

सुबह 8 बजे से आई आर गेट पर एकत्रित होकर कोविड 19 से मृत  श्रमिकों व 12 जून को गैस कांड से जान गवाने वाले श्रमिकों  को श्रदांजलि के पश्चात सुबह से शाम तक अनुकंपा नियुक्ति  की मांग व निलंबन वापसी  की मांग पर  समाजिक-शारीरिक दूरी कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए डटा हुआ है हल्ला बोल।

Related Articles

Back to top button